मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सांसद ने खेलो झारखंड का किया उद्घाटन, बच्चों का बढ़ाया उत्साह MP inaugurates Khelo Jharkhand, boosts enthusiasm of children

लेखक: प्रकाशित:
सांसद ने खेलो झारखंड का किया उद्घाटन, बच्चों का बढ़ाया उत्साह MP inaugurates Khelo Jharkhand, boosts enthusiasm of children

सोनुवा : महुलडीहा मैदान में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का बुधवार को सांसद जोबा माझी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार पढ़ाई के साथ खेल को भी बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेल का भी बहुत महत्व हैं। खेल के माध्यम से भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती हैं। सांसद जोबा माझी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा खेल से जीवन में अनुशासन आता हैं। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में पहुंची सांसद का बच्चों ने तालियां बजाकर एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के कृष्ण कुमार महतो, द्वितीय रहे मॉडल स्कूल के विकास प्रधान व तृतीय रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालय के अमित मुखी एवं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तनुश्री सोय, जिंगी बांकिरा एवं सुमित्रा बुरमा को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। विदित है कि खेलो झारखंड में बालक-बालिका के विभिन्न वर्ग में कई खेलो का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर झामुमो के युवा नेता जगत माझी, बीपीओ राजीव सिन्हा, शिक्षक गुलाब कपूर, जय किशन प्रधान, निवेदिता प्रधान, महेंद्र महतो, अखिलेश प्रधान समेत काफी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन