मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली में युवाओं को मौत के बाद जागी झारखंड सरकार, दौड़ से पूर्व जादूगोड़ा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभागियों के बीच बांटे जा रहे है सेव, केला व मिनरल वाटर Jharkhand government wakes up after the death of youth in the constable recruitment of Excise Department, apple, banana and mineral water are being distributed among the participants in Jaduguda Police Training Center before the race

लेखक: प्रकाशित:
उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली में युवाओं को मौत के बाद जागी झारखंड सरकार, दौड़ से पूर्व जादूगोड़ा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभागियों के बीच बांटे जा रहे है सेव, केला व मिनरल वाटर Jharkhand government wakes up after the death of youth in the constable recruitment of Excise Department, apple, banana and mineral water are being distributed among the participants in Jaduguda Police Training Center before the race

जादूगोड़ा : उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली में युवाओं की मौत के बाद झारखंड सरकार ने एहतियात बरतते हुए जादूगोड़ा  पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में चल रही उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली  में दौड़ से पूर्व प्रतिभागियों के बीच सेव, केला, मिनरल वाटर आदि बांट रही है ताकि प्रतिभागियों को खाली पेट दौड़ने से राहत मिल सके। इधर फल, जूस पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। उत्पाद विभाग में चल रही सिपाही बहाली के दूसरे दिन झारखंड के कोने-कोने से आए 760 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।जिसमे 450 युवा व 125 युवतियाँ सफल हुई। अब इन सभी चयनित प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा व मेडिकल से गुजरना होगा। उसके बाद ही उनका भविष्य सुरक्षित हो पाएगा जिसे हासिल करने के लिए युवक-युवतियां खुले आकाश के नीचे पेड़ के छांव में अपनी रातें काट रहे हैं।




चार दिन तक चलेगी उत्पाद सिपाही बहाली: विजय आशीष कुजुर

जादूगोड़ा थाना अंतर्गत सासपुर गांव में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में  12 व 13 सितंबर के बाद दोबारा 19-20 सितंबर तक यानी चार दिनों तक उत्पाद सिपाही की बहाली होगी। यह बात पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के एसपी विजय आशीष कुजूर ने एक खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को दौड़ से पूर्व  उन्हे कई जानकारियां समेत उनके हौसले की भी अफजाई की जाती है ताकि जोश, उत्साह व उमंग के साथ प्रतिभागी अपने भविष्य के सपने को  साकार कर सके। उनकी सुरक्षा की लेकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की ओर से काफी ख्याल रखा जाता है। मसलन डॉक्टर, एंबुलेंस, नर्स, बाइक एंबुलेंस, पानी, ओआएस घोल, फल, चलंत शौचालय की व्यवस्था, ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था आदि की गई है।

दौड़ में भाग लेने के लिए रात्रि तीन बजे से लगती है लाइन

उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली की दौड़ को लेकर सुबह तीन बजे से ही प्रतिभागी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के बाहर पहुंच रहे है।  इधर, प्रतिभागियों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर खुद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के एसपी विजय आशीष कुजूर सुबह तीन बजे से ही जुट जाते हैं और सुबह चार बजे से ही दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ होकर सुबह सात बजे खत्म हो जाती है ताकि प्रतिभागियों को कड़ी धूप से मुक्ति मिल सके और सुकून का दौड़ लगा सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन