मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसपी की अध्यक्षता में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ त्वरित निपटारा Many cases were resolved quickly in the public grievance redressal program organized under the chairmanship of SP

लेखक: प्रकाशित:
एसपी की अध्यक्षता में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ त्वरित निपटारा Many cases were resolved quickly in the public grievance redressal program organized under the chairmanship of SP

सरायकेला : राज्य के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में दूरदराज से आए लोगों ने अलग अलग थानों द्वारा लगाए गए स्टालों में अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है। साथ ही, लोगों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने की पुलिस एवं जनता के बीच आत्मविश्वास बढ़ाना एवं दूरी को समाप्त करने की यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि कई तरह के मामले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुए जिसमे कई मामलों का त्वरित निपटारा कर दिया गया। कई मामलों का निपटारा करना अभी शेष है जिस पर पुलिस विभाग के अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन मामलों का निपटारा भी शीघ्र कर दिया जाएगा। बताया गया कि बीते एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए 117 मोबाइल को बरामद किया गया जिसे मोबाइल धारकों को सौंप दिया गया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर सप्ताह में एक जगह निश्चित कर दो तीन थानों के स्टॉल के माध्यम से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जाएगा और हर 21 दिन बाद मामलों का निष्पादन कर उसकी समीक्षा भी की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन