मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीतने पर मनप्रीत सिंह सैनी ने रिद्धिमा राज को किया सम्मानित Manpreet Singh Saini honored Riddhima Raj for winning bronze medal in boxing championship

लेखक: प्रकाशित:
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीतने पर मनप्रीत सिंह सैनी ने रिद्धिमा राज को किया सम्मानित Manpreet Singh Saini honored Riddhima Raj for winning bronze medal in boxing championship

गम्हरिया : लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी द्वारा जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना के विजया ग्रीन अर्थ सोसाइटी की रहने वाली सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा रिद्धिमा राज को सीआईएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप- 2024 में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने रिद्धिमा को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सैनी ने कहा कि रिद्धिमा ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर जमशेदपुर के साथ-साथ झारखंड राज्य एवं पूरे भारत देश का नाम भी रोशन करने का काम किया है। विदित है कि यह टूर्नामेंट रांची के नामकुम स्थित बिशप वेस्ट कोस्ट विद्यालय में आयोजित किया गया था। उंक्त प्रतियोगिता में पूरे भारत से कुल 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें रिद्धिमा राज ने बेहतर प्रदर्शन से बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान जीत कर लौह नगरी में परचम लहराया है। रिद्धिमा के जमशेदपुर लौटते ही उनके परिवार के लोग साथ-साथ क्षेत्रवासियों द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। इससे उसके परिवार समेत आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान रिद्धिमा राज ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके पापा रामानुज पांडे, छोटे पापा सतीश पांडे, मम्मी रश्मि राज, बड़ी बहन रिशिता राज, बॉक्सिंग कोच कुंदन कुमार एवं परिवार के तमाम सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान सैनी के साथ विवेक चौधरी, प्रियांशु कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन