मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चांडिल में रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी हुई बेपटरी, कोई हताहत नहीं Goods train derails near railway gate in Chandil, no casualties

लेखक: प्रकाशित:
चांडिल में रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी हुई बेपटरी, कोई हताहत नहीं Goods train derails near railway gate in Chandil, no casualties

सरायकेला : टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर चांडिल बाजार रेलवे फाटक गुमटी नंबर दो के समीप  डाउन लाइन पर सोमवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। बताया गया है कि मालगाड़ी कांड्रा की ओर से चांडिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के पीछे का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। उंक्त घटना के बाद रेलवे का ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त रेल पटरी ऊपर उठ गया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। मालगाड़ी जब पटरी से ऊतरी उस वक्त फाटक के दोनों ओर काफी संख्या में लोग और स्कूल बस खड़ा था। बताया गया है कि इस घटना में आधा फाटक पार करने के बाद मालगाड़ी रूक गई। इसके बाद फाटक को खोलकर सड़क पर रुके वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मालगाड़ी के बेपटरी होने के सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी हरकत में आए और तत्काल क्षतिग्रस्त रेल लाइन को दुरुस्त कर ट्रेनों का परिचालन बहाल करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान चांडिल स्टेशन पर कुछ देर के लिए आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस को रोक दिया गया था। साथ ही, रेलवे के अप और डाउन दोनों ट्रैक पर कुछ देर के लिए आवागमन भी रोक दिया गया था। निरीक्षण के बाद अप लाइन पर रेल परिचालन शुरू कर दिया गया। आनंद विहार से पुरी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को आधा घंटा तक रोके रखने के बाद रवाना कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद आसनसोल-टाटा मेमू टेन को भी अप लाइन से टाटा की ओर भेजा गया। फिलहाल डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद है। बेपटरी हुए रेल इंजन को उठाकर क्षतिग्रस्त पटरी को दुरूस्त करने का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन