मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मईया सम्मान योजना का फॉर्म जमा नही होने से महिलाओं में रोष, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं पहुंची अंचल कार्यालय Anger among women due to non-submission of Maiya Samman Yojana form, women reached zonal office under the leadership of former councilor Neetu Sharma

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : राज्य सरकार द्वारा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए प्रारम्भ की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का फॉर्म भरने में उन्हें अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आवेदन जमा करने के बावजूद कई महिलाओं के खाते में अबतक एक भी किश्त की राशि नहीं आई है। इस बाबत प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं प्रज्ञा केंद्र से लेकर प्रखंड कार्यालय तक चक्कर लगा रही है। किंतु, उन्हें कहीं से भी सही ढंग से दिशा निर्देश नहीं दिया जा रहा है। इससे महिलाओं में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में सोमवार को निवर्तमान वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं गम्हरिया अंचल कार्यालय पहुंच कर इस योजना का फॉर्म जमा करने के बावत जानकारी ली। किन्तु, यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। बताया जाता है कि उस योजना का फॉर्म जमा करने हेतु दिया गया वेबसाइट खुल नहीं रहा है। इस कारण फिलहाल महिलाएं आवेदन नहीं कर पा रही है। निराशा हाथ लगने के बाद महिलाओ द्वारा काफी हंगामा किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन