मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड,प्लांट तीन व चार में कर्मचारियों को मिलेगा 18.10 प्रतिशत बोनस Employees in Ramakrishna Forgings Limited, Plants 3 and 4 will get 18.10 percent bonus

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड,प्लांट तीन व चार में कर्मचारियों को मिलेगा 18.10 प्रतिशत बोनस Employees in Ramakrishna Forgings Limited, Plants 3 and 4 will get 18.10 percent bonus

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फॉर्ज़िंग्स लिमिटेड के प्लांट तीन व चार में प्रबंधन व कर्मचारी यूनियन के के बीच हुई वार्ता में इस वर्ष सभी कर्मचारियों को 18.10 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी। सम्पन्न हुए समझौते के अनुसार, इस वर्ष सभी स्थायी कामगारों को अधिकतम बोनस की राशि के रूप में 69,616 रुपए तथा न्यूनतम बोनस राशि 12,976 रुपए मिलेगा। बताया गया है कि आगामी 07 अक्टूबर को सभी कर्मचारियों के बैंक खाता में उनकी बोनस की राशि भेज दी जाएगी। समझौता पत्र पर प्रबंधन की ओर से सीओओ एसपी सेनापति, सीएचआरओ भूपेंद्र कुमार लोधी व वरीय प्रशासनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महामंत्री मिंटू कुमार, उपाध्यक्ष सुवेन्दु कुइला, कोषाध्यक्ष देवाशीष बोस, सहायक मंत्री किशन कुमार चंदेल, शशांक षाड़ंगी व उमेश कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मंजीत सिंह, ज्योति स्वरूप सिन्हा, अजय प्रसाद, कार्तिक हांसदा, ललित यादव और अनूप किरो आदि  ने हस्ताक्षर किए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन