मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीजीएस जेडीसी के शिविर में 109 यूनिट रक्त संग्रहित 109 units of blood collected in TGS JDC camp

लेखक: प्रकाशित:
टीजीएस जेडीसी के शिविर में 109 यूनिट रक्त संग्रहित 109 units of blood collected in TGS JDC camp

गम्हरिया : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (टीजीएस) जेडीसी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 109 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक दिवसीय रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जीएम शरद शर्मा, टिस्को कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महासचिव शिव लखन सिंह, ब्लड बैंक प्रबंधक संजय चौधरी आदि मौजूद थे। मौके पर अतिथियों ने शिविर का उदघाटन कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के जीएम शरद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग से सामाजिक दायित्व के तहत प्रतिवर्ष यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमे अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों का विशेष योगदान रहता है। टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करना चाहिए। ऐसा करने से जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की कभी कमी नहीं होगी।  टाटा स्टील परिवार सामाजिक कार्यों में में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। शिविर के सफल आयोजन में जेडीसी चेयरमैन पंचम लाल टांक, प्रदीप घोष, ब्रजेश छाबरा, एसएन सिंह, वरीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह, बिजेश यतिंद्रन, अमित रॉय, दीपक वर्गीस, अरुण कुमार, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण, सुनील कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, दिलीप महतो, नवीन कुमार, ओमप्रकाश पाठक, उदय शंकर पाठक, संजय तिवारी, विकास वर्मा, कुमार विवेक, रंजन मिश्रा, प्रभुनाथ कर्ण, कौशल कुमार आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन