मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के टॉपर छात्रों को यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ करेगा सम्मानित UCIL Scheduled Tribe Employees Union will honor the topper students of Atomic Energy Kendriya Vidyalaya

लेखक: प्रकाशित:
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के टॉपर छात्रों को यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ करेगा सम्मानित UCIL Scheduled Tribe Employees Union will honor the topper students of Atomic Energy Kendriya Vidyalaya

जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के मैट्रिक व बारहवीं के टॉपर छात्रों को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ तूरामडीह शुक्रवार को सम्मानित करेगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरिया के बीडीओ नीलेश मुर्मु उपस्थित रहेंगे। इस बाबत आयोजक यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ  के कार्यकारी अध्यक्ष सृजन टुडू ने बताया कि अपनी परम्परा को जीवंत रखने के लिए संथाल व हो जाति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में आकर्षक का केंद्र होगा। कार्यक्रम के अन्त में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व यूरेनियम प्रोजेक्ट के केंद्रीय विद्यालय के टॉपर  बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा नीलेश सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ की ओर से सृजन टुडू, मंगल टुडू, माणिक चंद्र मुर्मु, सुनील दिग्गी, देवीराम सोरेन आदि को जिम्मेदारी दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन