मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर स्कूल परिसर में भरा सड़क का पानी, शिक्षक व छात्र रहे परेशान Roads filled with water in Harishchandra Vidya Mandir school premises located in Kandra, teachers and students remained worried

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर स्कूल परिसर में भरा सड़क का पानी, शिक्षक व छात्र रहे परेशान Roads filled with water in Harishchandra Vidya Mandir school premises located in Kandra, teachers and students remained worried

कांड्रा : कांड्रा बाजार स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर विद्यालय में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़क का पानी भर जाने से शिक्षको समेत बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि कांड्रा चौक से स्टेशन  जानें वाली सड़क अत्यंत जजर्र हो गई है। उंक्त सड़क पर कई जगहों पर बने छोटे बड़े गड्ढों में हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है जिससे स्कूल के बच्चे एवं आम राहगीरों को आने जाने में परेशानियां झेलनी पड़ती है। रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण उन गड्ढों का पानी बहकर स्कूल परिसर में जम गया है। इससे विद्यालय संचालन में भी कठिनाईयां हो रही है। स्थानीय लोगो ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व यह सड़क बनाया गया था। तबसे इसकी मरम्मत तक नहीं कि गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जेडी महतो ने बताया कि लगातार झमाझम बारिश के कारण सड़क का पानी स्कूल परिसर में भर गया है जिससे बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बावत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि उंक्त सड़क का टेंडर पास हो गया है। बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन