मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर सरायकेला में समर्थकों ने किया चम्पाई का स्वागत, जनता से मांगा समर्थन Supporters welcomed Champai in Seraikela by bursting fireworks with drums and sought support from the public

लेखक: प्रकाशित:
ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर सरायकेला में समर्थकों ने किया चम्पाई का स्वागत, जनता से मांगा समर्थन Supporters welcomed Champai in Seraikela by bursting fireworks with drums and sought support from the public

सरायकेला : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नए अध्याय यात्रा के चौथे दिन शनिवार को गृह जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे जहां दुर्गापूजा मैदान पहुंचते ही उनका समर्थकों द्वारा ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से समर्थन मांगा। इस मौके पर लोगों ने भी एक सुर में 'वीर तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे को बुलंद किया। इस मौके पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि 40 साल पहले जब विधायक नहीं था तब टाटा कंपनी के खिलाफ जोरदार आंदोलन कर सबसे बड़े औद्योगिक घराने की ईट से ईट बजा दी थी। तब टाटा कंपनी ने 50 लाख रुपए में मेरे हत्या का सौदा किया था। उनसे डरा नहीं और लड़कर हजारों मजदूरों को स्थाई नौकरी दिलाई। जमीन के मामले में मिलिट्री फोर्स मेरे विरुद्ध खड़ी थी, लेकिन अपार जन समर्थकों के साथ तीर धनुष से मिलिट्री के राइफलो को नीचे दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 5 महीने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहते हुए बेमिसाल काम कर दिखाएं जिसे लोग भूल नहीं सकते। उन पांच महीने में राज्य को विकास के पथ पर ले गया। भ्रष्टाचार मुक्त विभागों में कार्य हुए, राज्य से अपराध का ग्राफ काम हुआ।आदिवासी-मूलवासियों के हितों में काम किया। यह पार्ट शायद आलाकमान को पसंद नहीं आई। इसलिए बेइज्जत कर कुर्सी से उतार दिया। लेकिन अब जनता के समर्थन से दोबारा मजबूत राजनीति करनी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन