मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मानदेय वृद्धि को लेकर योग शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल खूंटी सांसद को सौंपा ज्ञापन Delegation of Yoga Teachers Federation submitted memorandum to Khunti MP regarding increase in honorarium.

लेखक: प्रकाशित:
मानदेय वृद्धि को लेकर योग शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल खूंटी सांसद को सौंपा ज्ञापन Delegation of Yoga Teachers Federation submitted memorandum to Khunti MP regarding increase in honorarium.

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां योग शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव देबू चंद्र डे के नेतृत्व में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा को ज्ञापन सौंप कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सेवा दे रहे प्रशिक्षको का मानदेय बढ़ाने व उन्हें पूर्णकालिक कराने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से सांसद को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर सेवा दे रहे योग प्रशिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। बताया गया है कि उन योग प्रशिक्षकों को जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बहुत कम है। इससे स्वंय और परिवार का भरण पोषण करना असंभव है। उनके सेवा कार्य अवधि दो घन्टा को ध्यान में रखकर उनके मानदेय का भुगतान किया जा रहा है और उन्हें प्रतिदिन योग करवाना अनिवार्य है। इसलिए प्रतिदिन उन्हें केंद्र पर जाना पड़ता है। कई ऐसे प्रशिक्षक हैं जिन्हें प्रतिदिन 40-50 किमी दूर जाना पड़ता है जिसमे उनके मानदेय की आधी राशि खर्च हो जाती है। इस प्रकार उन्हें प्रतिदिन छह घन्टे का समय व्यतीत करना पड़ता है। सांसद से उनके मानदेय में वृद्धि कराने, पूर्णकालिक करने तथा काम का सेवावधि छह घंटा करते हुए मानदेय की राशि कम से कम 22,500/- रुपए कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में वरीय उपाध्यक्ष भारती दास, उपाध्यक्ष अमृत रंजन महतो, कोषाध्यक्ष आनंद महतो, प्रवेश प्रांजन, बसंत महतो आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन