मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला राज्य की हॉट सीट, झामुमो की जीत में रही है राजद की बड़ी भूमिका- पुरेन्द्र नारायण Seraikela is the hot seat of the state, RJD has played a big role in JMM's victory - Purendra Narayan

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला राज्य की हॉट सीट, झामुमो की जीत में रही है राजद की बड़ी भूमिका- पुरेन्द्र नारायण Seraikela is the hot seat of the state, RJD has played a big role in JMM's victory - Purendra Narayan

आदित्यपुरः सरायकेला विधानसभा सीट राज्य का सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर झामुमो की जीत में राजद की बड़ी भूमिका रही है। उपरोक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पूरेन्द्र नारायण सिंह ने एक बयान जारी कर कही है। उन्होंने कहा कि राजद से बड़ा भाजपा का कोई मुखर विरोधी नहीं है। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आधे अधिक वोट सिर्फ आदित्यपुर-गम्हरिया शहरी क्षेत्र से आते हैं। इस क्षेत्र में राजद के कार्यकर्ताओ में झामुमो गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कंवर्ट करने की क्षमता है। पुरेन्द्र ने कहा कि राजद को बोर्ड, निगम, 20 सूत्री, निगरानी सहित किसी भी कमेटी में कोई हिस्सेदारी नहीं मिली है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता के बाद ही लेंगे कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद और सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोग एक साथ बैठकर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। बताया कि सरायकेला, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से आगामी 10 सितंबर को राजद का प्रतिनिधिमंडल पटना में मिलेगा। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय करेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन