मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खोरठा गीतकार विनय तिवारी आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए सम्मानित Khortha lyricist Vinay Tiwari honored by Arsh Parishad Katras Kanyakubj Brahmin Samaj

लेखक: प्रकाशित:
खोरठा गीतकार विनय तिवारी आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए सम्मानित Khortha lyricist Vinay Tiwari honored by Arsh Parishad Katras Kanyakubj Brahmin Samaj

तोपचांची(धनबाद) : आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की ओर से बुधवार को सिधाबाद गांव स्थित कार्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के मैट्रिक एवं इंटर के कुल145 विद्यार्थियों के अलावा समाज के अन्य विभूतियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले में झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, कवि, फ़िल्म लेखक, निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी भी शामिल थे। खोरठा गीत, संगीत, साहित्य एवं सिनेमा को राष्ट्रीय फलक तक पहुँचाने में इनका अहम योगदान रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निदेशक विमला हरिहर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एंड विमला हरिहर हॉस्पिटल फार्मेसी नर्सिंग एंड फिजियोथेरेपी के प्रबंध निदेशक हरिहर पांडेय उपस्थित थे। इसके अलावा मौके पर आर्ष परिषद के प्रमोद कुमार दुबे, सचिव राजेश पांडेय, बासुदेव उपाध्याय, आचार्य विश्वनाथ पाठक, लखनलाल तिवारी, गिरिजा शंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र तिवारी, रविंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी, उत्तम तिवारी, अनंतलाल तिवारी, जयप्रकाश तिवारी,निवास तिवारी,गौरव दुबे आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन