मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान पुरेन्द्र के नेतृत्व में आदित्यपुर में किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन Peaceful demonstration held in Adityapur under the leadership of Purendra during Bharat Bandh

लेखक: प्रकाशित:
भारत बंद के दौरान पुरेन्द्र के नेतृत्व में आदित्यपुर में किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन Peaceful demonstration held in Adityapur under the leadership of Purendra during Bharat Bandh

आदित्यपुर : एसटी/एससी आरक्षण के वर्गीकरण पर केंद्र की एनडीए सरकार के रवैया के खिलाफ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनो द्वारा आहूत भारत बंद के दौरान बुधवार को आकाशवाणी चौक से लेकर एस टाइप चौक तक और एस टाइप चौक से आकाशवाणी चौक तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता एसटी/एससी/ओबीसी आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं चलेगी नहीं चलेगी, केंद्र सरकार की मनमानी नहीं चलेगी, आरक्षण समाप्त करने की साजिश करना बंद करो, आज भारत बंद है, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करो, इत्यादि नारे लगा रहे थे। इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों की एकता को खंडित करना चाहती है। लेकिन राजद, कांग्रेस, झामुमो सहित सभी विपक्षी दल भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। भारत बंद कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव देव प्रकाश, राजेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, आरके अनिल, विमल दास, अजय यादव, ओम प्रकाश, बंधु यादव, एसडी प्रसाद, सकला मार्डी, कांग्रेस नेता सुरेशधारी, खिरोद सरदार, सरयू पासवान, यदुनंदन राम, आरपी राही, राम आशीष राम, शारदा देवी, रामचंद्र पासवान, जीतू रजक सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन