मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारत बन्द के दौरान छात्र अभिषेक कुमार व दलित चेतना मंच के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में देकुली में किया गया प्रदर्शन During Bharat Bandh, a demonstration was held in Dekuli under the leadership of student Abhishek Kumar and Dalit Chetna Manch President Vikas Kumar

लेखक: प्रकाशित:

दरभंगा : अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सुझाव के विरोध में आहूत भारत बंद को लेकर बुधवार को बिहार के दरभंगा जिला में व्यापक असर रहा। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर बन्द समर्थकों ने सड़क जाम कर सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया। इसी क्रम में समाजसेवी अभिषेक कुमार और दलित चेतना मंच के बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में लहेरियासराय के कव्वाली चौक, देकुली में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया।

इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही, एसटी/एससी को संविधान की नौवीं सूची में डालने की मांग भी की। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस कानून को हरियाणा में लागू कर दिया गया है। फिर भी केंद्र की सरकार इसे वापस लेने की झूठी बात कर रही है। इस दौरान काफी संख्या में बंद समर्थक मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन