मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शुमार होगा- चम्पाई सोरेन Jharkhand state will be among the leading states in the country - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शुमार होगा- चम्पाई सोरेन Jharkhand state will be among the leading states in the country - Champai Soren

■पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में झंडोतोलन कर राष्ट्र ध्वज को दी सलामी
सरायकेला : देश के 78वां स्वतंत्रता दिवस संपूर्ण सरायकेला-खरसावां जिले में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर   सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चम्पाई सोरेन ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का उपायुक्त एवं एसपी ने स्वागत किया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के उन तमाम स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनने के बाद राज्य में कई चुनौतियां थी। लेकिन, वर्तमान सरकार के लगातार प्रयास से राज्य खुशहाली के पथ पर अग्रसर है। कहा कि अभी भी राज्य में काफी काम होना बाकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि जैसे बुनियादी ढांचे पर तेजी से काम हो रहा है। इसको लेकर हमारी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। सिंचाई और स्वास्थ्य के अलावा सड़कों का जाल बिछ रहा है। ग्रामीण सड़कों को शहर से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले की अलग पहचान रही है। इस जिले में किसानों के अलावा बड़ी संख्या में कल-कारखाने भी हैं। एशिया महादेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र इसी जिले में है। दोनों के बीच समन्वय स्थापित कर एक नई कीर्तिमान लिखी जा रही है। सभी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार योजनाएं बना रही है और उसे एक-एक कर अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही झारखंड प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शुमार होगा। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानियों  के कारण ही ब्रिटिश साम्राज्य को यहां से भागना पड़ा था। उन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जिले वासियों को प्रण लेना होगा कि सभी के सहयोग से जिले को एक बेहतर जिला बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कम समय के मुख्यमंत्रित्व काल को याद करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने काफी कम समय में राज्य के लिए विकास का खाका खींचा था। हर विकास के कार्यों का एक निश्चित टाइमलाइन जारी किया गया था। हमारी सरकार ने राज्य के आदिवासी- मूलवासी, दलित, युवा, बेरोजगार सभी के लिए कैलेंडर तैयार कर उसकी सूची बना दी थी ताकि राज्य में परिवर्तन नजर आए और राज्य पिछड़ेपन की सूची से बाहर निकलने में सफल हो। आज का दिन झारखंड को संवारने का संकल्प लेने का दिन है। इन्हीं संकल्पों के साथ उन्होंने पुनः जिले वासियों को 78 वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए जिला को राज्य और देश में अग्रणी जिला बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन