मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विहिप की ओर से गम्हरिया में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस Akhand Bharat Sankalp Diwas celebrated by VHP in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
विहिप की ओर से गम्हरिया में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस Akhand Bharat Sankalp Diwas celebrated by VHP in Gamharia

गम्हरिया : विश्व हिंदू परिषद की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के समीप अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत से अलग हुए देश को एकीकृत करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से पूर्व भारत के मानचित्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश को ब्रिटिश भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है जो पूर्व एकीकृत भारत का सीमांकन करता है। उन्होंने बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर भी चिंता व्यक्त किया। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए भारत से रोहिंग्या तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत मे भारत माता की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मनीष बाजपेयी, प्रिंस राय, राजेंद्र, संजीत, श्याम, छोटे लाल, आमोद कुमार, संजय मोहंती, लक्ष्मण तंतुबाई, जगन्नाथ लोहार, संतोष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन