मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ ने सांसद को सौपा मांग पत्र Jharkhand Animal Husbandry Departmental AI Employees Union handed over demand letter to MP

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ ने सांसद को सौपा मांग पत्र Jharkhand Animal Husbandry Departmental AI Employees Union handed over demand letter to MP

पटमदा : झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश कमेंटी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो  को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। उस मांग पत्र के माध्यम से एआई कर्मचारी का न्यूनतम मजदूरी के दर पर मानदेय निर्धारित किए जाने एवम 2019 से बकाया राशि भुगतान किए जाने, पशुपालन विभाग में कार्यरत एआई कर्मचारी की नियमावली तैयार कर वरीयता सूची निर्गत करने, पशुपालन विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर एआई कर्मचारी को वरीयता के आधार पर नियमित करने तथा वर्तमान मानदेय राशि एवं प्रोत्साहन राशि, देय बीमा राशि को ससमय भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष शुभाशीष दास, सुरेश मिश्रा, मुकेश ठाकुर, तिरुपति, कन्हैया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन