मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार को युवक गंभीर रूप से घायल Bike rider seriously injured after being hit by trailer

लेखक: प्रकाशित:
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार को युवक गंभीर रूप से घायल Bike rider seriously injured after being hit by trailer

चांडिल : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर चांडिल गोलचक्कर के सामने शहरबेड़ा के समीप एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार प्रातः करीब साढ़े आठ बजे की बताई गई है। घायल युवक की पहचान तिरुलडीह थाना के लेटेमदा गांव निवासी बीरेन मंडल और बीरेन महतो के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर गम्हरिया से अपने घर लेटेमदा जा रहे थे। इसी दौरान शहरबेड़ा के समीप तीव्र गति से आ रहे ट्रेलर द्वारा पीछे से बाइक में ठोकर मार दी गई जिससे उसपर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े जिसे पीछे से रौंदते हुए ट्रेलर द्वारा करीब तीस मीटर तक ले जाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजयुमो चांडिल के महामंत्री अश्विनी महतो ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची चांडिल थाना पुलिस ने उंक्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। इस दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन