मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया निवासी मनप्रीत सिंह ने थामा लोजपा का दामन, खेल व संस्कृति विभाग की प्रदेश अध्यक्षा ने दिलाई सदस्यता Gamharia resident Manpreet Singh joined LJP, State Chairperson of Sports and Culture Department got him membership.

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया निवासी मनप्रीत सिंह ने थामा लोजपा का दामन, खेल व संस्कृति विभाग की प्रदेश अध्यक्षा ने दिलाई सदस्यता Gamharia resident Manpreet Singh joined LJP, State Chairperson of Sports and Culture Department got him membership.

गम्हरिया : जिले के गम्हरिया निवासी मनप्रीत सिंह ने पार्टी की विचारधाराओं से प्रेरित होकर अपने कई समर्थको के साथ आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामा। गम्हरिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड लोजपा की खेल और संस्कृति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर लोजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किया। इस मौके पर अन्य अतिथियों में कोल्हान प्रभारी सह प्रदेश सचिव प्रीतम कौर उपस्थित थी। इस मौके पर नए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता रंजन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व को देखते हुए आज देश और प्रदेश में बड़े स्तर पर लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जबसे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा से जीत हासिल की है, वे निरंतर रूप से लोकसभा में शोषित, वंचित समाज की आवाज बन रहे हैं। युवा व महिलाएं बड़े ही तेजी से उनके विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। झारखंड राज्य में भी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि जनशक्ति पार्टी आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान एवं मजदूर के लिए नियमित रूप से आवाज उठा रही हैं एवं उन्हें हक और अधिकार दिलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा की झारखंड प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी को एक अलग मजबूती मिली है। वह एक ऐसे व्यक्ति है जो पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को अपने परिवार की तरह लेकर चलते हैं एवं हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए दिन रात खड़े रहते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोजपा खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे एवं दी गई जिम्मेदारी को हर संभव पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूंगा एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचने का काम करूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड लोजपा के झारखंड प्रदेश सचिव शाह, कोल्हान प्रभारी प्रीतम कौर, प्रदेश सचिव सुमन शर्मा, मनोज पासवान, सरायकेला जिलाध्यक्ष रंजीत पांडे, जमशेदपुर खेल संस्कृति जिला अध्यक्ष सुनैना देवी, मानगो लोजपा नगर निगम अध्यक्ष अंजू देवी, विशाल सिंह, युवराज सिंह, ममता देवी, सिमरन कौर, पूनम देवी, मनीष तिवारी, दीपक सिंह, प्रियरंजन सिंह, राजीव कुमार, इनायत खान, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, विशाल सिंह, युवराज सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन