मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा, गम्हरिया में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर, गम्हरिया उषा मोड़ में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर किया मार्ग अवरुद्ध Bharat Bandh had mixed effect in Kandra and Gamhariya, Bandh supporters blocked the road by burning tires at Gamharia usha more

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा, गम्हरिया में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर, गम्हरिया उषा मोड़ में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर किया मार्ग अवरुद्ध Bharat Bandh had mixed effect in Kandra and Gamhariya, Bandh supporters blocked the road by burning tires at Gamharia usha more

गम्हरिया : एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को आहूत भारत बंद का गम्हरिया प्रखंड में मिलाजुला असर रहा। इस भारत बंद का झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत कई दलित संगठनों ने भी समर्थन किया था। इस दौरान कांड्रा में दिनभर जहाँ सभी दुकानें खुली रही। वहीं गम्हरिया में उषा मोड़ के समीप टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर उतर कर जेबीकेएस कार्यकर्ता व बन्द समर्थकों ने दुकानें जबरन बन्द कराई तथा टायर जलाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रातः करीब आठ बजे सड़क पर उतरे बन्द समर्थकों द्वारा जबरन दुकानें बंद कराई गई तथा सड़क जाम किया गया। इस जाम के कारण दोनों ओर करीब तीन किमी तक छोटी-बड़ी वाहनों की कतारें लग गई जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उंक्त जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी औद्योगिक क्षेत्र  व अन्य दफ्तरों में ड्यूटी आने-जाने वाले लोगों को हुई। सड़क जाम की सूचना पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन बंद समर्थक नहीं माने और उषा मोड़ के पास मुख्य सड़क को जाम रखा जिससे यातायात आगमन पूरी तरह ठप्प रहा। हालांकि उंक्त जाम से एंबुलेंस को मुक्त रखा गया है। दोपहर में इस सड़क जाम के बीच सरायकेला की ओर जा रहे एसपी भी उषा मोड़ के पास फंस गए। हालांकि, बाद में उनके वाहन को बंद समर्थकों ने जाने दिया। इधर, गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर दोपहर में राजद नेता अर्जुन यादव के नेतृत्व में बंद के समर्थन में रैली निकाली गई जिसमे कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भी लाल बिल्डिंग चौक पर कई दुकानें खुली रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन