मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चार नकाबपोश चोरों ने दो फ्लैटों का ताला तोड़कर नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी की Four masked thieves broke the locks of two flats and stole cash and jewelery worth lakhs

लेखक: प्रकाशित:
चार नकाबपोश चोरों ने दो फ्लैटों का ताला तोड़कर नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी की Four masked thieves broke the locks of two flats and stole cash and jewelery worth lakhs

आदित्यपुर : बीते सोमवार की रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतवाहिनी, धीरजगंज स्थित केंदु गाछ के समीप एसडीएस टावर और हनुमान टावर में चार नकाबपोश चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर ली गई। बताया गया है कि सभी चोर खुला बदन और नंगे पैर आए थे। सर्वप्रथम नकाबपोश चोरों ने एसडीएस टावर के पांचवे फ्लोर में फ्लैट संख्या 502  व 504 से नकद और करीब पांच लाख से अधिक के जेवरातों की चोरी की। बताया जाता है कि फ्लैट संख्या 502 के मालिक का नाम बीबी विश्वास है जो बाहर गए हैं जबकि कमरा संख्या 504 में रश्मि रंजन नंदा रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात्रि करीब ढाई बजे चोरों ने उनके परिवार को एक कमरे में बंद कर नकद समेत करीब पांच लाख के जेवरातों को ले लिया। इससे पूर्व रात्रि करीब डेढ़ बजे  चोरों ने पास ही स्थित हनुमान टावर के फ्लैट संख्या 416 में आशुतोष शुक्ला के घर चोरी करने घुसे थे, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। उसके बाद वे एसडीएस टावर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह रश्मि रंजन नंदा द्वारा इस बावत आदित्यपुर थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है। सभी चोरों की तस्वीरें सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को ढूंढने के प्रयास में लगी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन