मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आकांक्षी योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान को लेकर बीडीओ ने अधिकारियों संग की बैठक BDO held a meeting with officials regarding the completeness campaign under the aspirational scheme

लेखक: प्रकाशित:
आकांक्षी योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान को लेकर बीडीओ ने अधिकारियों संग की बैठक BDO held a meeting with officials regarding the completeness campaign under the aspirational scheme

गम्हरिया : आकांक्षी योजना अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान को लेकर गम्हरिया प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग तारीखों में विभागीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर आकांक्षी योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर भी बैठक की जाएगी जहां सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी गण भाग लेंगे जिन्हें कार्यक्रमों की योजनाएं प्रखंड स्तर से बना कर दी जानी है। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई अन्य आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। बैठक में बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि समेत अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन