मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति समीर महंती ने की समीक्षा बैठक Environment and Pollution Control Committee Chairman Sameer Mahanty held a review meeting

लेखक: प्रकाशित:
पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति समीर महंती ने की समीक्षा बैठक Environment and Pollution Control Committee Chairman Sameer Mahanty held a review meeting

सरायकेला : जिला मुख्यालय स्थित परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति समीर कुमार महंती की अध्यक्षता में समिति सदस्य समरी लाल और उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार वरतियार व सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में समिति के सभापति द्वारा विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों एवं योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया गया। इस दौरान समिति सदस्य के द्वारा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के पास संसूचक कंडिका के तहत प्राप्त अद्यतन कार्रवाई प्रतिवेदन तथा क्रियान्वित योजनाओं के प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। इस क्रम में समिति सभापति एवं सदस्य के द्वारा जिला अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु संपादित की जा रही गतिविधियों सहित अलग-अलग विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया गया। बैठक के दौरान सभापति समीर कुमार महान्ती ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र मे माइनिंग, क्रसर तथा उद्योग आदि से खेती को नुकसान ना हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानो के आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। सभी योग्य किसानों को ससमय सहायक उपकरण तथा बीज का वितरण हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से माइनिंग से प्रभावित है, वहां सड़को की मरमती तथा सड़को पर नियमित रुप से पानी का छिड़काव हो यह भी सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी और अलग-अलग कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन