मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कृष्णा इन्क्लेव के फ्लैट संख्या सी-3 का ताला तोड़कर 40 हजार नकद समेत 10 लाख के जेवरातों की चोरी Theft of jewelery worth Rs 10 lakh along with 40 thousand cash by breaking the lock of flat number C-3 of Krishna Enclave

लेखक: प्रकाशित:
कृष्णा इन्क्लेव के फ्लैट संख्या सी-3 का ताला तोड़कर 40 हजार नकद समेत 10 लाख के जेवरातों की चोरी Theft of jewelery worth Rs 10 lakh along with 40 thousand cash by breaking the lock of flat number C-3 of Krishna Enclave

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। आए दिन थाना क्षेत्र के किसी न किसी इलाके में चोरी की घटनाएं हो रही है जिस पर अंकुश लगा पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के गम्हरिया सुधा डेयरी के समीप स्थित कृष्णा एनक्लेव के फ्लैट संख्या सी/3 में रहने वाले रजनीश कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा 40 हजार नकद समेत करीब 10 लाख रुपए के जेवरातों की चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि रजनीश कुमार रक्षाबंधन के मौके पर सपरिवार अपने पैतृक गांव छत्तीसगढ़ के रायपुर गए थे। बीते 20 अगस्त को उनके मकान द्वारा रजनीश की पत्नी पूजा शर्मा को फोन कर बताया गया कि आपके घर में चोरी हुई है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की सूचना पर रजनीश बुधवार की सुबह रायपुर से गम्हरिया पहुंचे और अपने कमरों की जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने घर में रखे 40 हजार रुपए समेत गले का सोने का हार, तीन जोड़ा सोने का झुमर, एक सोने का चेन, सोने का एक नाक की नथुनी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ा चांदी का पायल, चांदी की चूड़ी और चांदी का चेन गायब पाया। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर डायल कर आदित्यपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थल निरीक्षण कर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इस बाबत गृह स्वामी रजनीश द्वारा आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विदित है कि बीते सोमवार को ही चोरों ने केंदू गाछ के समीप दो फ्लैटों का ताला तोड़कर नकद समेत करीब पांच लाख के जेवरातों की चोरी कर ली थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन