मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, पूरेंद्र करेंगे ध्वजारोहण Meeting organized for preparation of 78th Independence Day, Purendra will hoist the flag

लेखक: प्रकाशित:
78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, पूरेंद्र करेंगे ध्वजारोहण Meeting organized for preparation of 78th Independence Day, Purendra will hoist the flag

आदित्यपुर : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की बैठक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आगामी 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी काम्प्लेक्स के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के अलावे स्वास्थ्य सेवा में लगे चिकित्सकों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ द्वारा आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 8:30 बजे एवं आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष प्रातः 10:00 बजे झंडोतोलन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, संतोष यादव, फुलेश्वर साह, आरके अनिल, संजय शर्मा आदि लगे हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन