मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसटीएफ उप महानिरीक्षक इंद्रजीत माहथा ने किया इमरजेंसी सेवा डायल 112 का निरीक्षण STF Deputy Inspector General Indrajit Mahtha inspected emergency service dial 112

लेखक: प्रकाशित:
एसटीएफ उप महानिरीक्षक इंद्रजीत माहथा ने किया इमरजेंसी सेवा डायल 112 का निरीक्षण STF Deputy Inspector General Indrajit Mahtha inspected emergency service dial 112

सरायकेला : एसटीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक इन्द्रजीत माहथा ने गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर इमरजेंसी सेवा डायल 112 की सेवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसे और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि डायल 112 एक इमरजेंसी सेवा है। इसमें कोशिश यह करना चाहिए कि सूचना के आधे घंटे के अंदर ही समस्या का हल निकाला जा सके।उन्होंने कहा कि डायल 112 को बेहतर बनाने की दिशा में डीजीपी का भी निर्देश है और एसपी मुकेश लुनायत भी इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिस्पांस टाइम एवं क्वालिटी को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड जैगुआर की टीम सरायकेला एवं चाईबासा में कार्य कर रही है। इसे और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से ही निरीक्षण किया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन