मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मोंटफोर्ट अकादमी स्कूल में आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया 78th Independence Day celebrated with pomp at Montfort Academy School

लेखक: प्रकाशित:
मोंटफोर्ट अकादमी स्कूल में आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया 78th Independence Day celebrated with pomp at Montfort Academy School

तोपचांची : मोंटफोर्ट अकादमी , राजगंज में देश की आजादी का 78वां स्वतंत्रता महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन मनीष अग्रवाल और प्राचार्य राजेश कुमार ने झंडोतोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चीफ साइंटिस्ट एंड हेड माइन मेकेनिकल डिजाइन इंजीनियरिग प्रोफेसर ऑफ एसीएस आईआरसीएसआईआर सिमफर प्रो0 डॉ0 एसके कश्यप और  विशिष्ट अतिथि खोरठा संगीत सम्राट गीतकार विनय तिवारी ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जूनियर बच्चों ने नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति की जबकि सीनियर बच्चों ने डांस, सॉन्ग, माइम, भांगड़ा, गिद्दा, खोरठा लोकगीत आदि पर नृत्य, शबद, नाटक एवं रिस्की बैंड समेत कई अन्य कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया। इस मौके पर विधालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की बाजी लगा कर हमें आजादी दिलाई। इस आजादी को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आजादी का सही अर्थ देश की रक्षा, प्रेम, भाईचारा,  सद्भावना, बड़ों का आदर, सभी धर्मों का सम्मान एवं उत्तम ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना है। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम अपनी भाषा एवं संस्कृति को बचाये रखें क्योंकि हमारी भाषा एवं संस्कृति से ही हमारी पहचान है। इस अवसर पर कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन