मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

78वें स्वतंत्रता दिवस पर जेवियर स्कूल के एनसीसी के बच्चों ने किया वृक्षारोपण, 50 पौधे लगाए गए On the 78th Independence Day, NCC children of Xavier School planted trees, 50 saplings were planted

लेखक: प्रकाशित:
78वें स्वतंत्रता दिवस पर जेवियर स्कूल के एनसीसी के बच्चों ने किया वृक्षारोपण, 50 पौधे लगाए गए On the 78th Independence Day, NCC children of Xavier School planted trees, 50 saplings were planted

गम्हरिया : जेवियर स्कूल,गम्हरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय परिसर में ही 50 पौधों का वृक्षारोपण कर इसे संरक्षण करने का भी प्रण लिया और हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने अपने-अपने घरों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाकर झंडे को गौरवपूर्ण सलामी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबास्टियन पुथेनपुरा एस.जे ने कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाना चाहिए,जिससे हम ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निदान पा सके और समाज के प्रति अपनी  जिम्मेदारी को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार  तिरंगे की अहमियत को जानने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करवा रही हैं, जिसमें सभी देशवासियों को भाग लेना चाहिए और अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाना चाहिए जिससे हम अपने मन में देशभक्ति की भावना का विकास कर सकें। इस कार्यक्रम में 37 झारखंड बटालियन के एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा और एओ गौरव कुमार मिश्र की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सह एनसीसी के सेकंड ऑफिसर विकास कुमार सिंह ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन