मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वृक्षारोपण के साथ डीएई प्लेटिनम जयंती समारोह का यूसील के सीएमडी ने किया वृक्षारोपण के साथ किया उद्घाटन UCIL CMD inaugurates DAE Platinum Jubilee celebrations with tree plantation

लेखक: प्रकाशित:
वृक्षारोपण के साथ डीएई प्लेटिनम जयंती समारोह का यूसील के सीएमडी ने किया वृक्षारोपण के साथ किया उद्घाटन UCIL CMD inaugurates DAE Platinum Jubilee celebrations with tree plantation

●पेड़ मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है- संजय चटर्जी
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा विभाग ke स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर यूसील की और जश्न मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत कंपनी की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में यूसील के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ0 संतोष कुमार सतपति , तुम्मापल्ली यूरेनियम माइंस के महाप्रबंधक एमएस राव, कंपनी सचिव बीसी गुप्ता, महाप्रबंधक मनोज कुमार आदि ने गुरुवार को वृक्षारोपण कर किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कार्मिक विभाग के हेड  संजय चटर्जी व कंपनी के मुखिया श्रीसतपति ने पेड़ के महत्व से लोगो  को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के उपमहाप्रबंधक  सुमन सरकार समेत बी.श्रीकांत ने कंपनी के सीएमडी श्रीसतपति, एमएस राव, मनोज कुमार (महाप्रबंधक), बीसी गुप्ता (कंपनी सचिव) और वी. श्रीकांत के आगमन पर गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व कंपनी के मुखिया श्री सतपति ने कंपनी के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षित यूरेनियम उत्पादन की सराहना की तथा उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग के हेड संजय चटर्जी, किशोर भगत, पीके नायक, विपीन कुमार शर्मा, एच.यशवंत, लक्ष्मी रंगैया, नवीन रेड्डी, के.नागराजू, विजय कुमार आदि ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन