मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

काम के दौरान तीन उंगलियों के कटने के बावजूद प्रबंधन ने क्षतिपूर्ति नही दी, जेबीकेएसएस ने किया गेट जाम Despite three fingers being cut off during work, the management did not pay compensation, JBKSS blocked the gate

लेखक: प्रकाशित:
काम के दौरान तीन उंगलियों के कटने के बावजूद प्रबंधन ने क्षतिपूर्ति नही दी, जेबीकेएसएस ने किया गेट जाम Despite three fingers being cut off during work, the management did not pay compensation, JBKSS blocked the gate

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक्रोपोली मेटल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम के दौरान दाहिने हाथ की तीन- तीन उंगलियां गंवाने वाले ठेका मजदूर शंकर कैवर्त को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग को लेकर जेबीकेएसएस द्वारा प्रेम मार्डी के नेतृत्व में कंपनी गेट जाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पीड़ित मजदूर को क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई। बताया गया है कि पीड़ित मजदूर शंकर कैवर्त का विगत 31 मार्च'2023 को कंपनी में काम के दौरान दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कट गई थी। घटना के बाद से ही पीड़ित मजदूर द्वारा क्षतिपूर्ति देने की मांग कंपनी प्रबंधन से की जा रही है। किन्तु, प्रबंधन द्वारा उसे अबतक न्याय नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़ित मजदूर द्वारा जेबीकेएसएस से न्याय की गुहार लगाई गई। तत्पश्चात, जेबीकेएसएस नेताओं ने क्षतिपूर्ति की मांग के लेकर गुरूवार से कंपनी गेट को जाम कर दिया। देर शाम तक प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की पहल शुरू नहीं की गई थी। श्री मार्डी ने बताया कि पीड़ित कामगार को न्याय नहीं मिलने  तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन