मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील गम्हरिया कंपनी के कर्मचारियों ने नगद पैसे लेने से किया इंकार Tata Steel Gamhariya Company employees refused to accept cash

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील गम्हरिया कंपनी के कर्मचारियों ने नगद पैसे लेने से किया इंकार Tata Steel Gamhariya Company employees refused to accept cash

गम्हरिया : टाटा स्टील गम्हरिया के कर्मचारियों ने प्रबंधक द्वारा अपने मजदूर कर्मचारियों को पिकनिक के नाम पर दिए जाने वाले नगद दो सौ रुपए लेने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के टाईम किपर के द्वारा कैंटीन में बुला कर उन्हें नगद दो सौ रुपए देकर सादा कागज पर हस्ताक्षर लिया जा रहा था। कर्मचारियों को संदेह होने पर इसका विरोध करते हुए नगद पैसे लेने से इंकार कर दिया। जबकि कंपनी के नियमावली के अनुसार, किसी भी तरह का नगद पैसे देने का प्रवधान नहीं है। मजदूर कर्मचारियों ने कहा कि अगर कंपनी द्वारा पिकनिक मद से पैसा दिया जा रहा है तो उसे पेंमट स्लिप में शामिल कर भुगतान करे। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि विवादित टाटा कामगार यूनियन पदाधिकारियों के चुनाव के मामले में हाईकोर्ट का संज्ञान में लेने के बाद कंपनी मैनेजमेंट कहीं ना कहीं एक साजिश के तहत टाटा कामगार यूनियन को बचाने के लिए इस तरह का हथकंडे अपना रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन