मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड धारकों की समस्याओं से मजदूर नेता राजीव पांडे ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और सिविल सर्जन को कराया अवगत Labor leader Rajiv Pandey informed the state health minister and civil surgeon about the problems of Ayushman card holders

लेखक: प्रकाशित:
आयुष्मान कार्ड धारकों की समस्याओं से मजदूर नेता राजीव पांडे ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और सिविल सर्जन को कराया अवगत Labor leader Rajiv Pandey informed the state health minister and civil surgeon about the problems of Ayushman card holders

जमशेदपुर : जोहर झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजीव पांडे ने जमशेदपुर के आयुष्मान कार्डधारको की समस्याओं से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और जिला सिविल सर्जन को अवगत कराते हुए उसके शीघ्र निदान की मांग किया है। बताया है कि जमशेदपुर के आयुष्मान कार्डधारी बेहतर इलाज एवं ऑपरेशन के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। कुछ आयुष्मान कार्डधारी का एक समूह मर्सी एंव अन्य अस्पतालों में आंदोलन कर रहे लोगो ने जोहार झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजीव पाण्डेय से सहयोग की अपील की। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सिविल सर्जन जुझार माझी एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि से मोबाइल फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरे मामले  से अवगत कराया। उन्होंने विगत चार-पांच माह से लंबित चल रहे अस्पतालों के बिल का यथाशीघ्र भुगतान करवाने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी ट्विटर के माध्यम से लंबित बिल का भुगतान करने का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि संसदीय चुनाव से पूर्व से ही मर्सी अस्पताल का लगभग 55-60 लाख रुपया आज तक लंबित है जिसके बाद मर्सी अस्पताल ने आयुष्मान कार्डधारी का इलाज नहीं करने का निर्णय लिया है। इसी तरह जमशेदपुर के अन्य दर्जनों अस्पताल का बिल लंबित है जिसके कारण उन्होंने भी आयुष्मान कार्डधारी का इलाज करने से साफ तौर से मना कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन