मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में स्टूडेंट्स कार्नर तथा ग्लोबल आईटी का दूसरा यूनिट उद्घाटित Students corner and second unit of Global IT inaugurated in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में स्टूडेंट्स कार्नर तथा ग्लोबल आईटी का दूसरा यूनिट उद्घाटित Students corner and second unit of Global IT inaugurated in Gamharia

गम्हरिया : गम्हरिया स्थित स्टूडेंट कॉर्नर तथा ग्लोबल आईटी के दूसरे यूनिट का रविवार को शुभारंभ किया गया। सिटी स्टाइल के पीछे स्थित भवन में खोले गए इस शैक्षणिक शाखा का उदघाटन स्टूडेंट्स कार्नर कोचिंग सेंटर के संचालक चंचल साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने बताया कि यहां एक ही छत के नीचे बच्चों के लिए कोचिंग, कम्प्यूटर शिक्षा, चित्रकला, संगीत, नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया  जाएगा। बताया कि शहर मे पहली बार ऐसा अनोखा पहल किसी कोचिंग की तरफ से किया गया है जो यहां के छात्रों के लिए काफी बड़ा अवसर मिल रहा है। इससे छात्र के साथ-साथ अभिभावक भी काफी प्रसन्न दिखे। श्री साहू ने बताया कि यह कोचिंग विगत 10 वर्षों से स्कूल, कॉलेज के कोचिंग के अलावा अन्य क्षेत्र जैसे कला संगीत, नृत्य, चित्रांकन आदि क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है और यहां के बच्चे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी संस्था न केवल शिक्षा देती है बल्कि बच्चों को इस लायक बनाते हैं कि वे रोजगार प्राप्त कर सके। बताया कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है। इस मौके पर संस्थान के रंजन प्रधान , दियोतिमा बोस, पीयू, शीला हांसदा, नेहा, आर्या, विश्वजीत मोहंती, दीप, राहूल समेत संस्थान के सात सौ से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन