मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सहायक अध्यापक करेंगे सीएम आवास का घेराव Assistant teachers will surround CM residence

लेखक: प्रकाशित:
सहायक अध्यापक करेंगे सीएम आवास का घेराव Assistant teachers will surround CM residence

पटमदा : प्राथमिक विद्यालय डांगा में पटमदा प्रखंड के सहायक अध्यापकों की एक आवश्यक बैठक सौरव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल बरन ने कहा कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आगामी 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम तय हुआ है जिसमें प्रखंड से सभी सहायक अध्यापक राँची के लिए रवाना होंगे। कहा कि हमारी पुरानी मांग वेतनमान को याद दिलाते हुए सीएम से अपना हक लेकर रहेंगे। इस अवसर पर सचिव गौतम कुमार गोप ने कहा कि इस आंदोलन के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। संयोजक उज्ज्वल कांति दास ने सभी सहायक अध्यापकों को एकजुट होकर आंदोलन में उतरने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जो भी हमें मिला है वो सिर्फ आंदोलन के बदौलत ही मिला है। हमारा संघ बहुत बड़ा है और हमारी माँग जायज है। सरकार को हमारी मांगों को जरूर माननी होगी। बैठक में सहायक अध्यापक सौरव मिश्रा, गौतम कुमार गोप, अनिल बरन माझी, उज्ज्वल कांति दास, निमाई भुइँया, गणेश महतो, सुभाष चन्द्र महतो, पानू सिंह सरदार, हराधन सिंह, अमित बनर्जी, पंचानन महतो, संध्या महतो, जोबा रानी महतो, इंदिरा महतो, उषा रानी सहिस, तिलोका सिंह, जयंती रानी सहिस, मंगली मुर्मू आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन