मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन को एनवायरो केयर ग्रीन अवार्ड से किया गया सम्मानित Social organization Nishchay Foundation honored with Enviro Care Green Award

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन को एनवायरो केयर ग्रीन अवार्ड से किया गया सम्मानित Social organization Nishchay Foundation honored with Enviro Care Green Award

गम्हरिया : कोल्हान में सक्रिय सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन को एनवायरो केयर ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बीते शनिवार को मुंबई के ठाणे में आयोजित समारोह में निश्चय के युवा प्रतिनिधि आकाश महतो ने सम्मान ग्रहण किया। संस्था को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी, सर्टिफिकट व 10,000 रुपए की इनामी राशि प्रदान की गई है। वहीं, निश्चय फाउंडेशन, झारखंड और अन्य पांच संस्थानों के प्रतियोगिता जीतने पर महाराष्ट्र के रामटेक में जियोटैग वाले 5-5 पौधे भी लगाए गए जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। विदित है कि एनवायरोकेयर ग्रीन अवार्ड एनवायरोकेयर लैब्स के द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता है जिसमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले लघु उद्यमों, कॉरपोरेट, एकेडमिक व सामाजिक संस्थानों को सम्मानित किया जाता है।।निश्चय फाउंडेशन के द्वारा शुरू किए गए 'एक पैड, एक पेड़' अभियान व अन्य शैक्षणिक प्रयासों को दुनिया भर से आए 65 प्रविष्टियों में से विजेता चुना गया। इस अभियान के माध्यम से निश्चय माहवारी स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के साझा संदेश को समुदाय के बीच प्रचलित कर रही है। वहीं, ऊर्जा जागरूकता, कार्बन फुटप्रिंट्स को जानो, पर्यावरण के रखवाले व अन्य जुड़े शैक्षणिक अभियानों के माध्यम से बच्चों व युवाओं को मानवीय क्रियाकलापों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में शिक्षित कर पर्यावरण फ्रेंडली आदतों को विकसित करने की कोशिश कर रही है। 'एक पैड, एक पेड़' अभियान के माध्यम से विगत चार वर्षों में करीब 20 हजार से अधिक पौधे बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन