मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के पार्वतीपुर गांव में तालाब के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Dead body of a young man found near a pond in Parvatipur village of the district, suspicion of murder

लेखक: प्रकाशित:
जिले के पार्वतीपुर गांव में तालाब के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Dead body of a young man found near a pond in Parvatipur village of the district, suspicion of murder

 मृतक वीरसिंह हांसदा (फ़ाइल फोटो)
आदित्यपुर : जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत पार्वतीपुर गांव के 20 वर्षीय युवक वीरसिंह हांसदा का शव गांव के ही तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। शव के आंखों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। मृतक के छोटे भाई विश्वनाथ हांसदा ने बताया कि उसका बड़ा भाई बीते सोमवार के दोपहर से ही लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला। जिस स्थान पर उसके बड़े भाई का शव मिला है वहां भी ढूंढा था लेकिन नहीं मिला था। दोबारा वहां जाने पर देखा कि एक गड्ढे में उसका भाई मृत पड़ा है। इसके बाद इसकी सूचना आरआईटी थाना को दी गई। उसने बताया कि उसके बड़े भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में ड्यूटी जाता था और घर पर ही रहता था। सूचना पर पहुंची आरआईटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन