मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खड़े हाइवा से टकरा कर स्कूटी सवार एक युवक की मौत और एक घायल Scooty collides with a standing highway, one young man died and one injured

लेखक: प्रकाशित:
खड़े हाइवा से टकरा कर स्कूटी सवार एक युवक की मौत और एक घायल Scooty collides with a standing highway, one young man died and one injured

सरायकेला : सीनी-सरायकेला मार्ग पर उकरी मोड़ चांदनी चौक के समीप खड़ा एक हाईवा (संख्या- जेएच05बीएन/1954) में सीनी की ओर से आ रहे स्कूटी संख्या ( जेएच05आर/9361) सवार युवक  द्वारा ठोकर मार दिए जाने से स्कूटी चला रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सरायकेला के टिमनिया निवासी हीरालाल महतो के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान शंभू महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल शंभू महतो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों युवक बड़गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खड़े हाइवा से वह टकरा गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन