मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था उद्गम के शिविर में 331 यूनिट रक्त संग्रहित A record-breaking 331 units of blood were collected at the camp organised by the social organisation Udgam

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था उद्गम के शिविर में 331 यूनिट रक्त संग्रहित A record-breaking 331 units of blood were collected at the camp organised by the social organisation Udgam

◆रक्तदान शारीरिक संतुलन बनाए रखने में होता है सहायक : अर्जुन मुंडा
सरायकेला : सामाजिक संस्था उद्गम की ओर से आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित थी। इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह हमारे शरीर को प्रकृति की तरह संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन दान ही नहीं बल्कि मानव को प्रकृति से प्रेरणा भी देता है। कहा कि मनुष्य का शरीर प्रकृति से जुड़ा है। समय-समय पर रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में संतुलन बरकरार रहता है। प्रकृति भी संतुलन बनाए रखने की हमें प्रेरणा देती है। श्री मुंडा ने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भविष्य में मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे बीमारियों का भी सामना नहीं करना पड़ता है। यह रिसर्च में साबित हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक संस्था उद्गम के सफल आयोजन को लेकर बधाई दी तथा शिविर का अवलोकन कर सभी रक्तदाताओं से का हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी संस्था द्वारा आयोजित इस शिविर को समाज हित के लिए महत्वपूर्ण पहल बताता।इससे पूर्व संस्था की मुख्य संरक्षक सोनिया सिंह एवं पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह के द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा ने तीन शतकवीर रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस शिविर में कुल 331 यूनिट रक्त संग्रहित कर संस्था ने रिकॉर्ड स्थापित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा के कोल्हान सह प्रभारी दिनेश कुमार, जमशेदपुर भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, कांग्रेस नेता अजय सिंह, समाजसेवी शंभूनाथ सिंह, कौशल सिंह, रमेश हांसदा, राकेश सिंह, कुमुद रंजन समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मेहता द्वारा किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन