मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक नौवें की छात्र मनीष ठाकुर की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल A ninth grade student Manish Thakur riding a scooter died after being hit by a Hiva, two seriously injured

लेखक: प्रकाशित:
हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक नौवें की छात्र मनीष ठाकुर की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल A ninth grade student Manish Thakur riding a scooter died after being hit by a Hiva, two seriously injured

 शुभम ठाकुर(फ़ाइल फोटो)
आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया के सतवाहिनी मोड़ स्थित एमटीसी मॉल के समीप शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। शुक्रवार को दोपहर हुई इस दुर्घटना में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक युवक की पहचान सतवाहिनी, जमालपुर निवासी रंजीत ठाकुर के पुत्र मनीष ठाकुर के रूप में हुई है जबकि घायलों में मंगलम सिटी के पीछे स्थित प्रेम नगर निवासी मन्नू पांडे और शुभ सीट नामक युवक के रूप में की गई है। मृतक गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के नौंवी कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि एक ही स्कूटी पर सवार तीन युवक गम्हरिया की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान इनकी ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराकर गिरने के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन