मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सांसद जोबा माझी ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन MP Joba Majhi inaugurated Shravani Fair

लेखक: प्रकाशित:
सांसद जोबा माझी ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन MP Joba Majhi inaugurated Shravani Fair

◆स्टॉलों का निरीक्षण कर कहा महिला सम्मेलन का प्रयास सराहनीय है
चक्रधरपुर : सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को चक्रधरपुर के मेन रोड स्थित सालूजा कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के श्रावणी मेले का उदघाटन किया। सांसद ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर मेले का उदघाटन किया। इस दौरान सांसद का अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चक्रधरपुर शाखा के सदस्यों ने स्वागत किया एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर सांसद ने मेले में लगाये गये सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों की प्रशंसा की।  उन्होंने कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ये देखकर अच्छा लगता है। कहा कि ये प्रशंसीय है की मेले में महिलाओं द्वारा बनाये गए कई उत्पादों के स्टॉल लगाये गये है। मालूम हो कि श्रावणी मेला दो दिनों तक आयोजित होगा। मेले में खाने पीने, गेम्स, राखी, कपड़े, पोशाक, एग्जीबिशन आदि के स्टॉल लगाये गये है। मौके पर संतोष मिश्रा, अध्यक्ष वंदना भगेरिया, सचिव रेशु केजरीवाल, उपाध्यक्ष मोना झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष सीमा खिरवाल, राधा अग्रवाल, कुसुम केजरीवाल, अनिता काबरा, अन्नू अग्रवाल, स्नेहा भूत, अंजली मोदी, सोनाली काबरा, नम्रता केडिया, सीमा दीक्षित, संगीता केजरीवाल, शैली केजरीवाल, अमिता केजरीवाल, शालू भूत, शांति गड़ोदिया, मनीषा अग्रवाल, मीनू आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन