मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम ने निकाला आसंगी चेक डैम में डूबे छात्र आदित्य महतो का शव, सुमित मोदी की तलाश जारी NDRF team takes out the body of student Aditya Mahato who drowned in Asangi Check Dam, search continues for Sumit Modi

लेखक: प्रकाशित:
एनडीआरएफ टीम ने निकाला आसंगी चेक डैम में डूबे छात्र आदित्य महतो का शव, सुमित मोदी की तलाश जारी NDRF team takes out the body of student Aditya Mahato who drowned in Asangi Check Dam, search continues for Sumit Modi

आदित्यपुर : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम में रविवार दोपहर पांच दोस्तों के साथ स्नान करने गए छात्र आदित्य महतो व सुमित मोदी की डूबने के बाद एनडीआरएफ की टीम सोमवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चल रही है। इस बीच एनडीआरएफ टीम ने छात्र आदित्य महतो का शव बाहर निकाला है। आसंगी चेक डैम से तकरीबन सवा किलोमीटर दूर खरकई नदी से एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्र आदित्य महतो के शव को खोज निकाला।जिसे बाहर निकालने के बाद पुलिस के हवाले किया गया है ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है ।जबकि दूसरे छात्र सुमित मोदी उर्फ गोलू की तलाश जारी है। इस बीच सोमवार शाम अंधेरा होने के बाद फिलहाल एनडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन रोका है। जिसे मंगलवार सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। गौरतलब हैं की एनडीआरएफ की 17 सदस्यीय टीम ने सुबह 9 से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके 8 घंटे बाद छात्रा के शव को खोज निकाला गया है। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह रविवार दोपहर घटना के बाद शाम 5 बजे से स्थल पर लगातार मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हुए इन्होंने उपायुक्त समेत मंत्री चंपई सोरेन को भी मामले से अवगत कराया था। सोमवार को दिनभर हो रहे बारिश के बीच पुरेंद्र नारायण सिंह एनडीआरएफ की टीम के साथ मुस्तैद दिखे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन