मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो-राजखरसावां स्टेशन के बीच हाबड़ा- मुंबई मेल की 18 बोगी हुई बेपटरी 18 bogies of Habra-Mumbai mail derailed between Badabambo-Rajkharsawan station of Chakradharpur railway division

लेखक: प्रकाशित:
चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो-राजखरसावां स्टेशन के बीच हाबड़ा- मुंबई मेल की 18 बोगी हुई बेपटरी 18 bogies of Habra-Mumbai mail derailed between Badabambo-Rajkharsawan station of Chakradharpur railway division

★2 यात्री की मौत, 20 यात्री घायल
सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार जेनरल बोगी को छोड़कर शेष सभी 18 बोगियां बेपटरी हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई है वे घटना के वक्त ट्रेन के शौचालय में थे। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम लगी हुई है। सभी घायलों का इलाज चक्रधरपुर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से हावड़ा- मुंबई मुख्य मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल मुख्यालय में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा से मुंबई जा रही मुंबई मेल ट्रेन चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आ रही थी। इसी दौरान बड़ाबाम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के इंजन से टकरा गई जिससे मेल ट्रेन की तीन बोगी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में एक के बाद एक लगातार पांच हूटर बजाए गए। इसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जिला प्रशासन समेत रेलवे की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में रेस्कयू कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन के सिर्फ चार जनरल डिब्बे सुरक्षित हैं, बाकी सभी बेपटरी हो गई। रेलवे के अनुसार, अभी तक दुर्घटना के कारण  का पता नहीं चल पाया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन