मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने कांड्रा के रायपुर और बुरुडीह जंगल मे दो अवैध शराब अड्डों को किया ध्वस्त Excise Department team demolished two illegal liquor dens in Raipur and Burudih forest of Kandra

लेखक: प्रकाशित:
उत्पाद विभाग की टीम ने कांड्रा के रायपुर और बुरुडीह जंगल मे दो अवैध शराब अड्डों को किया ध्वस्त Excise Department team demolished two illegal liquor dens in Raipur and Burudih forest of Kandra

गम्हरिया : जिला उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान गुरुवार को कांड्रा थाना क्षेत्र के रायपुर और बुरुडीह के जंगलों में नदी किनारे संचालित अवैध शराब चुलाई अड्डों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में शराब चुलाई का अवैध सामग्री जब्त किया गया। उत्पाद निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान रायपुर और बुरुडीह जंगल मे नदी किनारे संचालित दो शराब अड्डों को ध्वस्त करते हुए करीब 800 किग्रा जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही, 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही उन अड्डों के संचालक व अन्य लोग भाग निकले। उन अवैध शराब अड्डा संचालक कृष्ण धीवर और मोटू टुडू के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन