मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाईको इंजीनियरिंग में ईडी टीम ने दी दबिश, बैंक से जुड़े मामलों की हो रही जांच ED team raids Hico Engineering located in Adityapur industrial area, bank related matters are being investigated

लेखक: प्रकाशित:

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक स्थित हाईको इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम द्वारा दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी उद्यमी तापस साहू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह से ही ईडी की टीम एक पुराने मामले को लेकर कंपनी में दबिश दी है। ईडी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक उंक्त कंपनी में ईडी टीम द्वारा सर्वे जारी है। रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से पहुंची टीम कंपनी कार्यालय में बैंक से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। ईडी की कार्रवाई को लेकर कपनी परिसर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई हैं। कार्रवाई के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन