मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के आरक्षी अधीक्षक ने कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण कर दिया निर्देश District Superintendent of Police conducted a surprise inspection of Kandra police station and issued instructions

लेखक: प्रकाशित:
जिले के आरक्षी अधीक्षक ने कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण कर दिया निर्देश District Superintendent of Police conducted a surprise inspection of Kandra police station and issued instructions

गम्हरिया : जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को कांड्रा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में उपस्थित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी ली। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले के लोगों को मित्रवत, जिम्मेदार, मेहनती और त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिसिंग उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों और पुलिस के बीच दूरी कम हो। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पूरे क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना है। इससे पूर्व थाना पहुंचने पर एसपी को पुलिस बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांड्रा थाना में अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण, अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की रोकथाम, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की, उद्घोषणा आदि के निष्पादन की समीक्षा कर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन