मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा में महिलाओं ने मां दुर्गा का 21वां सालगिरह धूमधाम से मनाया, निकाली गई शोभा यात्रा In Jadugora, women celebrated the 21st anniversary of Maa Durga with great pomp, a procession was taken out

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा में महिलाओं ने मां दुर्गा का 21वां सालगिरह धूमधाम से मनाया, निकाली गई शोभा यात्रा In Jadugora, women celebrated the 21st anniversary of Maa Durga with great pomp, a procession was taken out

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा  महिला कीर्तन मंडली की ओर से मां दुर्गा का 21वां सालगिरह नौरंग मार्केट में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा नौरंग मार्केट से प्रारंभ होकर यूसील कॉलोनी शिव मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गई। इस दौरान महिलाएं  पारंपरिक परिधान पहनकर  व सोलह श्रृंगार कर शोभा यात्रा में शामिल हुई। इससे पूर्व महिला कीर्तन मंडली से जुड़ी भारती, सुनैना घोष व पिंकी देवी के आवास पर मां दुर्गा  की वंदना आरती और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों लोगो के बीच भोग वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रागनी शर्मा, सीमा देवी, पिंकी, भारती, सुनैना, मुन्ना देवी, माधुरी देवी प्रभावती, बेबी, अनिता, शीला देवी, पूनम त्रिपाठी, शारदा देवी समेत भारी संख्या में महिलाओं ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन