मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा ओवरब्रिज के समीप सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, राहगीर परेशान Dirty water from the drain flowing on the road near Kandra Overbridge, pedestrians worried

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा ओवरब्रिज के समीप सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, राहगीर परेशान Dirty water from the drain flowing on the road near Kandra Overbridge, pedestrians worried

कांड्रा : गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा स्थित ओवरब्रिज के समीप नाला का पानी बीच सड़क पर बहने से और वहां जलजमाव होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। विदित है कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। बीच सड़क पर पानी का जमाव रहने से वहां के गड्ढों का पता वाहन चालकों को नहीं हो पाता है जिस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां बनाए गए नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण नाला जाम हो गया है। इस कारण ओवर फ्लो होकर नाले का गंदा पानी सड़क पर बहकर जमा हो जाता है। इससे दुकानदारों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग के नाली की साफ-सफाई का जिम्मा सड़क निर्माता एजेंसी जेएआरडीसीएल की है। किन्तु, एजेंसी की ओर से इसकी सफाई के लिए कोई पहल नहीं की गई है। पर अब तक साफ़ सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर अविलम्ब पहल करते हुए नाले की सफाई कराने की मांग की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन