मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेडियो धूम 104.8 और श्रीलेदर्स के सौजन्य से एसएस प्लस टू उवि गम्हरिया में हुआ वृक्षारोपण Tree plantation done in SS Plus Two H/S Gamharia, courtesy of Radio Dhoom 104.8 and Sri Leathers

लेखक: प्रकाशित:
रेडियो धूम 104.8 और श्रीलेदर्स के सौजन्य से एसएस प्लस टू उवि गम्हरिया में हुआ वृक्षारोपण Tree plantation done in SS Plus Two H/S Gamharia, courtesy of Radio Dhoom 104.8 and Sri Leathers

गम्हरिया : रेडियो धूम 104.8 एफएम और श्रीलेदर्स की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए 'एक पेड़ एक जीवन' कार्यक्रम के तहत गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। इस मौके पर बताया गया कि पेड़-पौधों की छांव में इंसान से लेकर पक्षी तक अपना जीवन गुजारते हैं। ये पेड़ हमें फल, हवा, छांव, हरियाली सभी प्रदान करता है। लेकिन इसकी घटती संख्या के कारण धरती पर तापमान का बढ़ना, असमय बारिश, बाढ़, सूखाड़ आदि चिंता का विषय बन गया है। अतः हमें पर्यावरण की रक्षा व संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। इसी सोच के तहत रेडियो धूम की ओर से यह कार्य  कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इसके  अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के प्रांगण में पौधारोपण किया जाएगा और जुलाई माह में प्रति विद्यालय में 30 से 40 पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम आगामी अगस्त माह तक चलाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव समेत रेडियो धूम और श्री लेदर्स के कई अधिकारी व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन